लखनऊ: इन मार्गों पर निकलने वाले हों तो रहें सावधान, आज रहेगा ट्रैफिक डाइवर्जन, जानिए क्या है वैकल्पिक इंतजाम...
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर राजधानी लखनऊ के कई रूट आज प्रभावित रहेंगे। निर्माण कार्य के चलते लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट पर डायवर्सन किया है। इस डायवर्जेंट के चलते कई रूट पर वाहन नहीं जा सकेंगे। ऐसे में अगर आज आप राजधानी लखनऊ में सफर करने जा रहे हैं तो सफर शुरू करने से पहले एक बार राजधानी लखनऊ की सड़कों पर होने वाले डायवर्जनको जरूर देखें जिससे कि आप जाम में न फंसें।
यहां है डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, निर्माणाधीन खुर्रमनगर फ्लाईओवर एनएच-24ए पर चार लेन एलीवेटेड रोड में सर्विस लेन और ईपीसी मोड़ का सुधार कार्य के चलते टेढ़ी पुलिया की ओर जाने वाली रोड बंद रहेगी। इसके अलावा आलमबाग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम के चलते कानपुर रोड से चारबाग आने वाली रोड भी बंद रहेगी।
इन मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
खुर्रमनगर फ्लाईओवर एनएच-24ए पर चार लेन एलीवेटेड रोड का निर्माण कार्य के चलते ग्रेड रोड पर रिटेनिंग वॉल, सर्विस लेन और ईपीसी मोड़ पर जंक्शनों का आज से सुधार कार्य शुरू होगा। ऐसे में 13 से 28 मार्च तक इन मार्गों पर डाइवर्जन रहेगा।
टेढ़ीपुलिया चौराहा से जगरानी/खुर्रमनगर चौराहा की तरफ जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा । यह यातायात टेढ़ी पुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये विकासनगर तिराहा से खुर्रमनगर या रहीमनगर चौराहा होकर जा सकेगा।
खुर्रमनगर चौराहा से जगरानी/टेढ़ी पुलिया चौराहा की तरफ जानें वाला ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा यह ट्रैफिक खुर्रमनगर चौराहा से बांये विकासनगर से दाहिनें चर्च रोड होते हुये मामा चौराहा होकर जा सकेगा। रोडवेज/सिटी बसें पॉलिटेक्निक से बादशाह नगर होते हुये आईटी चौराहा जाएंगी
अकबर नगर में अवैध अतिक्रमण में विरुद्ध ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान रोडवेज/सिटी बसें अभियान के दौरान हाईकोर्ट से मोड़ से बांये मुड़कर इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहा से डिगडिगा, समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा से हजरतगंज, सुभाष/परिवर्तन चौराहा से दाहिनें मुड़कर आईटी चौराहा होते हुये जायेंगी।
वहीं आलमबाग के टी एन बाजपेयी चौराहा पर आज 12 बजे से 5 बजे तक रक्षामंत्री राज नाथ के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक डाइवर्जन
कानपुर रोड से चारबाग व कैसरबाग बस अड्डा की ओर जानें वाली रोडवेज/सिटी बसें सीधे आलमबाग ना होकर अवध चौराहा से दाहिने बंगला बाजार से बांये जेल हाऊस चौराहा से दाहिनें जादूनाथ चौराहा से सीधी लोको चौराहा होते हुये चारबाग स्टेशन के सामनें से चारबाग बस अड्डा जा सकेगी और कैसरबाग बस अड्डा के लिए रेलवे स्टेडियम के सामनें से यू-टर्न लेकर जा सकेगी।
चारबाग व कैरबाग बस अड्डा से कानपुर की तरफ जानें वाली रोडवेज/सिटी बसें सीधे मवैया ना होकर केकेसी ट्रांसपोर्ट लोको चौराहा से जादूनाथ चौराहा से सीधे जेल हाऊस चौराहा से बांये बंगला बाजार चौराहा से दाहिनें होते हुये अवध चौराहा होते हुये जायेंगी।
आलमबाग टेढ़ी पुलिया से मवैया के बीच ट्रैफिक बंद रहेगा। यह ट्रैफिक आलमबाग टेढ़ी पुलिया से फतेहअली चौराहा, जादूनाथ चौराहा, लोको चौराहा से केकेसी चौराहा होते हुये जा सकेगा। और मवैया से आलमबाग की तरफ जानें वाला ट्रैफिक मवैया से दाहिने एवरेडी तिराहा से बांये आरडीएसओ पुल से अवध चौराहा होते हुये अपनें गन्तव्य को जा सकेगा।
यह भी पढे़ं: लखनऊ: आने वाले त्योहारों के बीच योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, डीए में की चार प्रतिशत की बढ़ोतरी
