बदायूं डबल मर्डर: मासूमों के पिता ने चौराहे पर लगाई आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में दो मासूम आयुष और आहान उर्फ हन्नु की हत्या मामले में परिवार का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। रविवार सुबह मासूमों के पिता विनोद कुमार बाइक लेकर अपने घर के पास चौराहे पर पहुंचे। 

वहां एसएसबी के जवान मौजूद थे। विनोद ने बाइक जमीन पर गिराई और आग लगा दी। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। विनोद अपनी कार में भी आग लगाना चाहते थे। एसएसबी ने आसपास रहने वालों की मदद से आग पर काबू पाया और विनोद को समझाकर रोक लिया। सीओ सिटी आलोक मिश्रा पहुंचे। बाइक को थाने भेजा गया। मौके पर एसएसबी, पीएसी के जवान तैनात हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: जावेद ने खुद वायरल कराई थी अपनी वीडियो, दहगाह जाने का नहीं मिला डाटा...जानिए जांच में अबतक क्या-क्या हुआ?

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देहरादून में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, भीड़ ने आरोपियों के घर बोला धावा, इलाके में सांप्रदायिक तनाव
Gonda News : मंत्री आशीष पटेल ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, कहा- पेपर लीक व राम मंदिर दान प्रकरण में दोषियों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ में नीट और पेपर लीक पर महासंग्राम: राजभवन घेराव के दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प, लाठीचार्ज में छात्र बेहोश
Moradabad Crime News : मुरादाबाद में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत
ग्रेटर नोएडा न्यूज : मेटा अलर्ट और पुलिस की तत्परता ने बचायी युवक की जान, Instagram पर लिखा था 'यह आखिरी वीडियो है मेरा'