हल्द्वानी: रंग में भंग: तीन घरों की होली हुई काली, अनियंत्रित कार बनी काल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। एक तरफ जहां आज होली के पर्व को लेकर घरों में खुशियां छायी हैं वहीं सुबह चार बजे एक अनियंत्रित कार तीन लोगों का काल बन गई।

इस भीषण दुर्घटना ने तीन घरों में पर्व की खुशी को पल भर में मातम में बदल दिया, हादसा इतना खतरनाक था कि जिसने वो मंजर देखा सिहर उठा।

आज सुबह लोग मॉर्निंग वाक पर निकले थे पर उन्हें शायद पता नहीं था कि ये सैर उनकी अंतिम होगी ...किसी और की लापरवाही उनकी जान ले लेगी ...

आज सुबह करीब 4 बजे काठगोदाम क्षेत्र के रहने वाले दो बुजुर्ग नैनीताल रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार पहले नगर निगम के कूड़ादान से टकराई और उसके बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।

इसके बाद कार ने मॉर्निंग वॉक कर रहे दो बुजुर्ग और एक अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायलों की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग चोटिल हो गए। चोटिलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए है। पुलिस परिजनों का पता लगाने में जुटी है। इस हादसे में दो जानवर भी मारे गये।

बहरहाल लोगों का यही कहना है कि किसी और की लापरवाही की वजह से तीन लोगों की जान चले गई।

संबंधित समाचार