Bareilly News: रंग डालने से मना करने पर दबंगों ने किया पथराव, बच्चा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। किला थाना क्षेत्र में होली के मौके पर दूसरे समुदाय के एक बच्चे को रंग डालने का विरोध करना महंगा पड़ गया। क्योंकि इसके बाद हमलावर हुए लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। जिसमें पत्थर लगने से मासूम के माथे पर गंभीर चोटें आई हैं। 

वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों ने घटना से सीओ सेकेंड को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी इलाके में होली के दिन दूसरे समुदाय का एक बच्चा अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान कुछ लोगों ने उस पर रंग डाला तो उनसे विरोध किया। 

आरोप है कि जब शोर शराबा सुनकर घर की महिलाएं बाहर आईं तो दबंगों ने पथराव कर दिया, जिसमें बच्चे के माथे पर गंभीर चोट आई है और कई टांके लगे हैं। वहीं इस मामले में जमात रज़ा ए मुस्तफा ने सीओ सेकेंड से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: पुरानी रंजिश में होली पर चले ईंट-पत्थर...एक की मौत, कई लोग घायल

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

भाजपा के “अच्छे दिनों” का सिलेंडर अब खाली हो चुका है.... LPG को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
UP पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती : अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा, देना होगा किराया 
Ayodhya Premier League: सरयू स्मैशर्स ने बेतवा ब्लास्टर पर दर्ज की जीत, वैभव रहे मैन-ऑफ-द-मैच, जानें आज का मुकाबला
एक रनवे के साथ शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहले चरण का 95% निर्माण पूरा, प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानों का अनुमान
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक