Bareilly News: पुरानी रंजिश में होली पर चले ईंट-पत्थर...एक की मौत, कई लोग घायल
बरेली, अमृत विचार। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में होली के दिन पुरानी रंजिश के चलते ईंट से हमलाकर एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। इस दौरान झगड़े में कई लोग घायल भी हुए हैं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र में इटौआ सुखदेवपुर गांव की है। जहां का रहने वाला सूरज पाल सोमवार को होली खेल रहा था। आरोप है कि इस दौरान बदायूं में बिल्सी क्षेत्र निवासी लखपत सिंह, धर्मेंद्र और दिनेश पुरानी रंजिश में सूरज पाल को उठा ले गए। इसके बाद जान से मारने की नीयत से उस पर ईंट से हमला कर दिया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सूरज पाल के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो दबंगों ने उन पर भी ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जबकि सूरज पाल को गंभीर चोटें आईं। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां सूरजपाल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा की तबीयत में सुधार नहीं, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती
