Rashifal 29 June 2026: मेष को मिलेगा आर्थिक लाभ, तुला कर सकते हैं यात्रा, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मेष- आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए शुभ रहने वाला है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करेंगे।

वृषभ- आज का दिन उठापटक से भरा हुआ रहेगा। आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। दूसरों पर अधिक निर्भर होकर काम न करें।

मिथुन- आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए यात्रा कर सकते हैं।

कर्क- आज दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। चलते हुए कार्य अटक सकते हैं।

सिंह- आज बातचीत करते हुए शब्दों का चयन सही तरह से करें। अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

कन्या- आज वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। माता की सेहत से संबंधित चिंता रहेगी।

तुला- आज छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

वृश्चिक- आज पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ निर्णय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

धनु- आज अधिकारियों के साथ चर्चा कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों में हाथ बटाएंगे। 

मकर- आज नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शाम के समय आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। प्रेमी से अनबन हो सकती है।

कुंभ- आज आपकी छवि में काफी सुधार आएगा। संतान की शिक्षा पर आप काफी ध्यान देंगे। नए विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे।

मीन- आज किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ सकती है। झूठ बोलने से बचें।

संबंधित समाचार