'मुझे लगा रिकी पोंटिंग भारत के कोच बन गए हैं...'; श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान मिलने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जताई हैरानी, बोले- भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की गहराई अद्भुत है।

लखनऊः भारतीय टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है, तो पहली प्रतिक्रिया यही थी कि शायद रिकी पोंटिंग भारतीय टीम के नए कोच बन गए हैं।

'भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं'

अजिंक्य रहाणे के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान माइकल वॉन ने कहा कि श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी हमेशा प्रभावशाली रही है। उनके मुताबिक, अय्यर एक शानदार कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वॉन ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की गहराई इतनी मजबूत है कि यहां ऐसा फैसला संभव हो जाता है, जहां हाल ही में टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान की जगह भी नया कप्तान नियुक्त कर दिया जाता है।

अय्यर और पोंटिंग की जोड़ी का रहा सफल रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की साझेदारी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कई बार सफल रही है। वर्ष 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अय्यर कप्तान और पोंटिंग मुख्य कोच थे। उस सीजन टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंची थी।

इसके बाद 2025 में दोनों पंजाब किंग्स के साथ जुड़े और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं 2026 सीजन में भी पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई।

भारतीय कप्तान के रूप में शुरुआत रही निराशाजनक

बतौर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। बीते शुक्रवार उनकी कप्तानी में भारत को आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहला अवसर बताया गया, जब आयरलैंड ने भारत को हराया।

यह भी पढ़ेंः Hardik Pandya Marriage: मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी... माहिका शर्मा और हार्दिक की फोटो ने बढ़ाई हलचल, क्या हो गई दूसरी शादी?

संबंधित समाचार