India vs England T20 Series 2026: कब से शुरू होगी पांच मैचों की भिड़ंत? यहां नोट करें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

आयरलैंड दौरे के बाद अब इंग्लैंड में होगी टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा। 1 जुलाई से शुरू होगी पांच टी20 मैचों की सीरीज, इसके बाद तीन वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे।

लखनऊः भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले विदेशी दौरे के लिए तैयार है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की नजर अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

1 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई (बुधवार) को खेला जाएगा। दूसरा मैच 4 जुलाई (शनिवार), तीसरा मुकाबला 7 जुलाई (मंगलवार), चौथा मैच 9 जुलाई (गुरुवार) और सीरीज का पांचवां एवं अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20: 1 जुलाई (बुधवार)
दूसरा टी20: 4 जुलाई (शनिवार)
तीसरा टी20: 7 जुलाई (मंगलवार)
चौथा टी20: 9 जुलाई (गुरुवार)
पांचवां टी20: 11 जुलाई

इसके बाद होगी वनडे सीरीज

टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला वनडे 14 जुलाई (मंगलवार), दूसरा मुकाबला 16 जुलाई (गुरुवार) और तीसरा एवं अंतिम वनडे 19 जुलाई (रविवार) को होगा।

वनडे में रोहित-विराट की वापसी, गिल संभालेंगे कमान

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी। वहीं टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहेगी। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में पहले से ही उत्साह देखा जा रहा है।

इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की होगी बड़ी परीक्षा

टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के लिए इंग्लैंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन उनके नेतृत्व और आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ेंः श्रेयस अय्यर के नाम से जुड़ा सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, T20I कप्तानी के पहले दो मैच हारने वाले दूसरे भारतीय बने

यह भी पढ़ेंः 'मुझे लगा रिकी पोंटिंग भारत के कोच बन गए हैं...'; श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर माइकल वॉन का बड़ा बयान

संबंधित समाचार