मुंबई : महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, सत्र से पहले कराया गया खाली 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। महाराष्ट्र में बजट सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को मुंबई स्थित विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित विधानसभा परिसर से कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की जांच की। अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है। 

 


ये भी पढ़ें :
भारी हंगामे के बीच लोकसभा स्पीकर के खिलाफ ध्वनिमत से अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन की कार्यवाही स्थगित

संबंधित समाचार