भाजपा के “अच्छे दिनों” का सिलेंडर अब खाली हो चुका है.... LPG को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रसोई गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के “अच्छे दिनों” का सिलेंडर अब खाली हो चुका है और आम जनता गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि कई जगह उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगने के बाद बताया जा रहा है कि बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के सिलेंडर नहीं मिलेगा। ऐसे में अगर गैस कंपनियों का सर्वर डाउन है तो इसके लिए जनता जिम्मेदार नहीं है।

 उन्होंने कहा कि सर्वर चलाना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसकी खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भोजन बनाने के संकट से जूझ रहे परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैक मार्केट में सिलेंडर कई गुना अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले कोरोना काल में लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटकते रहे और अब रसोई गैस के सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं।

ये भी पढ़ें :
अयोध्या पहुंचें मुख्यमंत्री योगी, राष्ट्रपति दौरे से पूर्व तैयारियों की समीक्षा: हनुमानगढ़ी-रामलला का दर्शन पूजन के बाद राम मंदिर परिसर में बैठक

 

 

संबंधित समाचार