समर वैकेशन में घूमने का बना रहे हैं प्लान, भारत के इन प्रसिद्ध समुद्र तट की करें सैर

समर वैकेशन में घूमने का बना रहे हैं प्लान, भारत के इन प्रसिद्ध समुद्र तट की करें सैर

भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक सुन्दरता है। कहीं पहाड़ तो कहीं नदियां तो कहीं समुद्री तट इसे खूबसूरत बनाते हैं। समुद्र के किनारे का उगते और डूबते सूरज का व्यू मन को सुकून देता है। तो क्यों न इस बार गर्मियों की छुट्टियों में देश के अलग-अलग राज्यों के समुद्री किनारों की सैर की जाए। चलिए आपको बताते हैं देश के इन प्रसिद्ध बीच के बारे में। 

गोवा की करें सैर 
वैसे तो गोवा में कई बीच हैं। गोवा का बागा बीच, कैंडोलिम बीच, अंजुना बीच और कोलवा बीच है। यहां कि सफेद रेत, क्रिस्टल पानी, सीफूड, लाइट हाउस और रेस्तरां आपका दिल जीत लेंगे। नाइटलाइफ और खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए तो बेस्ट जगह है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
अंडमान और निकोबार के बीच भी काफी सुहावने हैं। यहां का राधानगर बीच, कॉर्बिन कोव और एलीफैंट बीच की अलग ही खासियत है जो कि सफेद रेत संगमरमर की तरह नजर आती हैं। ट्रेकिंग करने वालों के लिए भी कई ऑप्शन्स हैं। ट्रेकिंग राधानगर बीच से शुरू होकर, सुंदर पगडंडी एलिफेंट बीच तक जाती है। साथ ही आप यहां के सीफूड में झींगा करी, फिश फ्राई और ग्रिल्ड लॉबस्टर जैसी स्वादिष्ट डिश की बात ही अलग है।

लक्षद्वीप द्वीप समूह
आप लक्षद्वीप भी घुमने के लिए जा सकते हैं लक्षद्वीप में अगत्ती, कदमत, थिन्नाकारा, कल्पेनी द्वीप, मिनिकॉय द्वीप और कावारत्ती द्वीप घूमने लायक हैं। आप यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग,अंडर सी वॉकिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्कीइंग, किट्सर्फिंग और पैरासेलिंग का मजा भी ले सकते हैं। वहीं अगत्ती और बंगाराम आइलैंड लक्षद्वीप में डॉल्फिन देखने के लिए कुछ चुनिंदा जगह में से एक हैं।

चेन्नई
वैसे तो बंगाल की खाड़ी के किनारे चेन्नई में कई बीच हैं जहां का मरीना समुद्र तट भारत का सबसे लंबा और दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट है। इसके अलावा इलियट बीच और सैंथोम बीच पर घूम सकते हैं। साथ ही आप यहां के स्वादिष्ट फ़ूड इडली सांबर और मसाला डोसा का भी मजा ले सकते हैं।

पुरी के समुद्रीय तट
उड़ीसा का समुद्री तट करीब 485 किलोमीटर तक बंगाल की खाड़ी से जुड़ा हुआ है। इस कारण यहां के बीचों की छटा अद्भुत है। यहां के समुद्रीय तट बेहद ही खूबसूरत हैं यहां के बीचेज पर फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां रामचंडी, बालेश्वर, स्वर्गद्वार, गोल्डन, चंद्रभागा, बालीघई बीच घूम सकते हैं।

मुंबई
सपनों का शहर मुंबई वैसे तो कई चीज़ों के लिए जाना जाता हैं यहां का जुहू बीच, गिरगांव चौपाटी बीच और वर्सोवा बीच पर्यटकों को काफी लुभाता है। जहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही मनमोहक दिखाई देता है।यहाँ के वड़ा पाव, भेल पुरी आदि का स्वाद लेना न भूलें।

ये भी पढ़ें-