Kanpur News: ट्रक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर...हादसे में एक मासूम समेत चार सवारियां घायल
कानपुर में ट्रक ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के औंधा गांव के पास सवारियां भरने को अचानक रुके ऑटो में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो हाईवे पर पलट गया। हादसे में एक मासूम समेत चार सवारियां दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों चालक ऑटो और ट्रक मौके पर छोड़ कर भाग निकला।
शंभुआ गांव से रविवार दोपहर एक ऑटो सवारियां बैठकर नौबस्ता जा रहा था। औंधा पेट्रोल पंप के पास चालक ने सवारियां बैठाने के लिए अचानक रोका। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो हाईवे पर पलट गया। जिसके नीचे तेजीपुरवा निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मी देवी डेढ़ वर्षीय बेच निहारिका संग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
साथ में शंभुआ निवासी 30 वर्षीय रूबी, धमना महराजपुर निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार भी दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायलों को गल्लामंडी स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों चालक ट्रक और आटो छोड़कर भाग निकले। थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र कनौजिया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और ट्रक को कब्जे में लेकर चालकों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Cyber Fraud: गूगल पर ACC सीमेंट कंपनी का नंबर सर्च करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना
