Farrukhabad: शिक्षक चोरी छिपे करा रहा था धर्म परिवर्तन; पुलिस को सौंपा गया, कई परिवारों का करा चुका धर्मांतरण

Farrukhabad: शिक्षक चोरी छिपे करा रहा था धर्म परिवर्तन; पुलिस को सौंपा गया, कई परिवारों का करा चुका धर्मांतरण

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मेरापुर क्षेत्र में दबे पांव ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण करवा रही हैं। इसी थाना क्षेत्र में कई परिवारों का धर्मांतरण करा चुके एक शिक्षक को धर्म जागरण प्रमुख ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि उन्हें पता लगा कि मेरापुर के गांव करार में कई परिवारों को धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया गया है। 

इस सूचना पर वह कुरार पहुंचे जहां रामकिशोर के मकान में धर्म परिवर्तन का कार्य शुरू था। उनके पहुंचते ही अन्य लोग वहां से भाग गए। उन्होंने धर्म परिवर्तन करने वाले सहित तीन लोगों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिनके पास से दो बाइबल तथा अन्य ईसाई धर्म की प्रचार सामग्री प्राप्त हुई हैं। दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि यह लोग धर्म परिवर्तन करने से पहले दलित परिवारों को तरह-तरह के प्रलोभन देकर ईसाई बनने को मजबूर कर देते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह ठाकुर जी की मूर्ति और ईशा के लॉकेट को एक साथ पानी में डालते हैं। मूर्ति पीतल की होने की वजह से पानी में डूब जाती है और लॉकेट तैर जाता है तो यह बताते हैं कि ईसा मसीह को पानी भी नहीं डूबा सका। वह सही रूपों में भगवान है। तोमर ने कहा कि यह व्यक्ति एक साल से धर्मांतरण करवाने का कार्य कर रहा है। यह व्यक्ति मेरापुर में शहीद श्रीराम स्वरूप इंटर कॉलेज में टीचर है। यह कौशांबी जिले का रहने वाला है। 

धर्म परिवर्तन के आरोपित शिक्षक शिव प्रताप ने बताया कि वह कोई धर्म परिवर्तन नहीं कर रहा है। वह बीमार रहता था तो लोगों ने बताया कि कुरार में बाइबल का पाठ करने से बीमारी ठीक हो जाती है। इस वजह से वह कुरार में जाने लगा और वहां जाकर बाइबल पड़ने लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना अध्यक्ष मेंरापुर ने बताया कि जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम चलाएगा जागरूकता अभियान; डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ियां करेंगी प्रचार