अयोध्या: चैत्र नवरात्र शुरू, देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, चहुंओर गूंज रहे जयकारे

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। चैत्र नवरात्र मंगलवार से प्रारम्भ होते ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन देवी मंदिरों में दर्शन पूजन का क्रम शुरू हो गया है। भगवान श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली व मां सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए उमड़ रहे हैं। 

नवरात्रि पहले दिन मां शैलपुत्री की स्वरूप की आराधना होती है। सिद्ध पीठ बड़ी व छोटी देवकाली मंदिर पर सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आगामी 9 दिन तक माता के दरबार में होंगे धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहेगा। रामनगरी में भी हर तरफ मां का जयकारों की गूंज है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रुदौली के मां कामाख्या धाम में व सोहावल के श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में विभिन्न क्षेत्रों से भक्त पहुंच रहे हैं। नगर क्षेत्र में मां पाटेश्ववरी में मेले जैसा दृश्य है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मां विंध्यवासिनी धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में भिड़ंत, तीन की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

1912 कंट्रोल रूम पहुंचे ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, औचक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
यूपी : अखिलेश यादव ने बिजली विभाग को बताया 'महाविद्युत आपदा', बोले-जानलेवा गर्मी से बेहाल लोगों का दर्द ये क्या!समझेंगे
लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड 
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त: हर हफ्ते अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी, NHM ने जारी किए सख्त निर्देश