Fatehpur News: थ्रेसर में फंसा गमछा...सिर धड़ से हो गया अलग, किसान की मौत, रो-रोकर बेहाल हुए परिजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में थ्रेसर में गमछा फसने से किसान की मौत

फतेहपुर, अमृत विचार। गेहूं का कतरायी करते समय थ्रेसर में गमछा फस जाने के कारण एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना को देखकर अन्य लोगों ने थ्रेसर बंद किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

गाजीपुर थाना क्षेत्र के जमोह मजरा लमहेटा निवासी राम आसरे कोरी गांव में खेती किसानी का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत में गेहूं कटरायी करने गए थे जहां थ्रेसर से गेहूं की कटराई हो रही थी इसी दौरान उनके गले में पड़ा गमछा थ्रेसर की बेल्ट में फस गया। 

यह देख अन्य लोगों ने जल्दी-जल्दी में थ्रेसर बंद किया लेकिन तब तक उनका सर धड़ से अलग हो चुका था कोई कुछ कर पाता उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Road Show: कानपुरवासियों के लिए चार मई का दिन होगा बेहद खास...पीएम मोदी 4 बजे 400 पार के लिए करेंगे रोड शो, ये बड़ी हस्तियां रहेगी मौजूद

संबंधित समाचार