Fatehpur News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालको ने ग्रामीणों का हड़पा लाखों रुपया...कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालको ने ग्रामीणों का हड़पा लाखों रुपया

फतेहपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों का लाखों रुपये हड़प कर भागने वाले ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसी) संचालक सगे भाइयों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

सुल्तानपुर घोष थाने के मोहम्मदपुर गाँती निवासी रियाजउद्दीन ने बताया कि उसका पत्नी अजरा बेगम के साथ संयुक्त खाता इंडियन बैंक अलीपुर भादर प्रेमनगर में हैं। बैंक का सीएसी गांव में सगे भाई जयशंकर सिंह व हरिशंकर सिंह संचालित करते थे। कई बार ग्राहक सेवा केंद्र में रुपये जमा किए थे। 

अंतिम बार 17 फरवरी 2022 को 24 हजार रुपये जमा किए। जयशंकर सिंह ने बताया कि कुल एक लाख 15 हजार रुपये खाते में जमा हैं। जून 2022 में अचानक ग्राहक सेवा केंद्र बंद हो गया। दोनों संचालक लापता हो गए। खोजबीन में पता लगा कि दोनों क्षेत्रीय लोगों का 50 लाख रुपये से अधिक का गबन कर भाग निकले है। 

पासबुक में एक लाख 15 हजार की इंट्री है। बैंक में पता लगा कि खाते में करीब 675 रुपये ही बचे हैं। उन लोगों ने खाते में रुपया जमा ही नहीं किया। उसके अलावा बहू हाशमा बेगम का भी रुपया हड़पा है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: महोबा में सीएम योगी विपक्ष पर बरसे, बोले- बुंदेलखंड की तोप गरजती है तो पाकिस्तान की पेंट ढीली हो जाती है...

संबंधित समाचार