Lok Sabha Election 2024: महोबा में सीएम योगी विपक्ष पर बरसे, बोले- बुंदेलखंड की तोप गरजती है तो पाकिस्तान की पेंट ढीली हो जाती है...
महोबा में सीएम योगी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया
महोबा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है। जब बुंदेलखंड की टोप गरजती है तो पाकिस्तान की पैंट ढीली हो जाती है, पाकिस्तान की तरफदारी करने वाले लोग हमारे देश पर बोझ क्यों बने हैं। वह पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक-एक किलो आटे के लिए मारपीट हो रही है। पाकिस्तान में लोग भूखों मर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बराबर पाकिस्तान की आबादी है वह भारत देश से कभी भी युद्ध करने का साहस नहीं जुटा सकता है और जब-जब उसने भारत को आंख दिखाने का प्रयास किया है उसे युद्ध में चारों खाने चित कर दिया गया।

मुख्यमंत्री बुधवार को शहर के डाक बंगला मैदान में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड के लोगों के साथ खिलवाड़ किया है।
यहां भू माफिया, वन माफिया, खनन माफियाओं का राज रहा है लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद माफिया उत्तर प्रदेश से भाग गए। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश का तेजी से विकास हुआ है। हर घर जल योजना के तहत लोगों को पानी मिल रहा है। अब बुंदेलखंड मे कोई प्यास नहीं रहेगा। योगी मोदी के नेतृत्व में चारों तरफ विकास हुआ है जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं देश में भारत का सम्मान पड़ा है।
ये भी पढ़ें- Unnao News: प्रदूषण से बेखबर प्रशासनिक व प्रदूषण बोर्ड के अफसर...अधिकारी बोले- जल्द ही कराया जाएगा बंद
