Fatehpur Crime: प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान...मायके पक्ष ने किया हंगामा
फतेहपुर में प्रताड़ना से परेशान महिला ने जहर खाकर दी जान
फतेहपुर, अमृत विचार। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर हुई जानकारी पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया और मामले में आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हथगाम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पीतांबर लोधी ने अपनी इकलौती बेटी अर्चना की शादी दो साल पहले थरियांव थाना क्षेत्र के नवहइया गांव निवासी ज्ञानसिंह लोधी के बेटे पुष्पेन्द्र लोधी के साथ की थी। वहीं अर्चना के भाई पवन उर्फ शरवान ने बताया की शादी के तीन माह बाद ही सास निर्मला देवी और जेठानी रेखा देवी ने बहन को प्रताड़ित करने लगी।
इसकी जानकारी उसने कई बार मायके में दी थी। बताया कि छह पूर्व मारपीट भी की थी। इसकी जानकारी पर उसे मायके में बुला लिया था और निजी अस्पताल में उसका का इलाज करवाया गया था। इसके बाद वह फिर ससुराल चली गई थी।
बताया कि शनिवार की रात उसके साथ मारपीट की गई जिससे परेशान अर्चना ने रात में सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इस दौरान मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया और ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
