Lok Sabha Election 2024: कानपुर के इटावा बाजार में जल संकट, लोगों ने खाली बाल्टी लेकर किया प्रदर्शन, बोले- पानी नहीं तो वोट नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के इटावा बाजार में लोगों ने प्रदर्शन किया

कानपुर, अमृत विचार। गर्मी के बढ़ते ही शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इटावा बाजार में महीनों से पानी की समस्या के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय जनता ने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया, और जलकल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है क्षेत्रीय पार्षद और विधायक को जानकारी होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

नगर निगम जोन एक अंतर्गत वार्ड 98 इटावा बाजार में वर्षों से पानी की समस्या है।  बउआ मिश्रा ने बताया कि जलकल की पेयजल लाइन से कई दिन पानी आता है, तो कई दिन गायब रहता है। महीनों से यह समस्या बनी है। क्षेत्रीय पार्षद दीपक शर्मा व विधायक अमिताभ बाजपेई को जानकारी है। फिर भी कोई भी सुध लेने नहीं आते। शांति देवी ने आरोप लगाया कि केवल चुनावी दौरे में सभी नेता वोट मांगने आते हैं लेकिन समस्या का समाधान करने कोई भी नहीं आता है।

लक्ष्मी देवी ने बताया कि पांच वर्ष पहले सरकारी पानी सुबह शाम दोनों समय आता था। अब केवल नाम को आता है। लेकिन आस पास पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस घर में सबमर्सिबल लगा है वहां से पानी लेकर गुजारा करना पड़ता है। पानी की टंकी भी दूर लगी है। वहां से भरकर काम चला रहे हैं। प्रकाश जायसवाल ने बताया कि मुख्य समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या दुरुस्त नहीं होती तो जलकल के कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur: नौबस्ता गल्ला मंडी में मतदानकर्मियों ने सड़क जाम की, शटल सर्विस फेल, जिला निर्वाचन आयोग के खिलाफ की नारेबाजी

संबंधित समाचार