Fatehpur News: यमुना नहाते समय डूबा बालक...गोताखोर कर रहे तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में यमुना नहाते समय बालक डूब गया

फतेहपुर, अमृत विचार। ननिहाल आया आठ वर्ष का एक बालक साथियों के साथ यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। घटना की जानकारी पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से बालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर बालक के न मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर गढ़ी निवासी ज्ञान चंद्र सोनकर का पुत्र आर्यन सोनकर (8) अपने परिजनों के साथ एक दिन पहले अपने ननिहाल किशनपुर थाना एकडला गांव आया था। मंगलवार सुबह अपने कुछ साथियों के साथ वह यमुना नदी में स्नान करने गांव के किनारे स्थित घाट पर गया था, जहां नहाते समय आर्यन गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया। 

साथ में मौजूद साथियों ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरो के माध्यम से आर्यन की तलाश शुरू करवाई लेकिन खबर लिखे जाने तक बालक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- Unnao Weather News: गर्मी का पारा हुआ हाई, तपिश से जनता बिलबिलाई...सिर ढक कर निकल रहे लोग

संबंधित समाचार