Video : AC और कंप्यूटर भी बन सकता है किडनी डिजीज का कारण, अधिक प्रोटीन के सेवन से बचें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यदि आप चाहते हैं कि आपकी किडनी ठीक तरीके से काम करती रहे यानी कि वह स्वस्थ रहे तो आपको अपने लाइफ स्टाइल को ठीक रखना होगा। आजकल देखा जा रहा है कि लोग घंटो AC बैठकर कंप्यूटर पर काम कर रहे होते हैं। यह तरीका भी किडनी डिजीज को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है। 

जो आगे चलकर किडनी फेलियर का कारण भी बन सकती है। यह कहना है डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का। उन्होंने कहा है कि किडनी को ठीक रखने का सबसे अच्छा तरीका प्राकृतिक वातावरण में रहना है। यदि आप प्राकृतिक तरीके से नहीं रह रहे हो तो आप बीमारी को आमंत्रित कर रहे हो। लंबे समय तक AC में बैठकर कंप्यूटर पर काम करने से ताजी हवा और धूप शरीर को नहीं मिल पाती। जो किडनी रोगों का कारण बनती है। 

युवाओं का यह शौक कर रहा बीमार 

उन्होंने बताया कि मौजूदा दौर में बहुत से युवा जिम करते हैं और इस दौरान प्रोटीन ड्रिंक का इस्तेमाल करना उनकी आदत में है। आवश्यकता से अधिक प्रोटीन  का इस्तेमाल उनकी किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यह भी एक कारण है जो आगे चलकर किडनी फेलियर की वजह साबित होता है। ऐसे में आवश्यकता से अधिक प्रोटीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि बैलेंस डाइट लेना चाहिए। 

क्या है बैलेंस डाइट

डॉ अर्चना बताती है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है यानी कि संतुलित भोजन ही शरीर को मजबूत बनाने के लिए जरूरी होता है। उन्होंने संतुलित आहार में तीन चीजों का होना बहुत ही जरूरी बताया है। वह कहती है कि संतुलित भोजन में जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और फैट मौजूद हो। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कार्बोहाइड्रेट भोजन में करीब 60% होना चाहिए, जबकि फैट 15 से 20%, वही प्रोटीन 1 ग्राम प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से होना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- माफी मांगने वाले लोग भाजपा में पाए जाते हैं

संबंधित समाचार