पीलीभीत: मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे गिरफ्तार, दोनों अपराधियों के साथ एक सिपाही को भी लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

.06 मई को महिला से की थी वारदात

बीसलपुर, अमृत विचार। दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में जबकि सिपाही के हाथ में गोली लगी। तीनों का अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया। मुठभेड़ की एक और एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। 

बता दें कि छह मई को अमरिया क्षेत्र के ग्राम करगैना -करगैनी के निवासी मोहम्मद मुशर्रफ उर्फ शानू की पत्नी नाजिस बी से दिनदहाड़े कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट की थी। महिला एक बंद दुकान के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान आरोपी उसका सोने का मांगटीका लूट ले गए थे। घटना का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस और एसओजी को लगाया गया था। 21 मई की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बिलसंडा रोड पर कटना नदी की तरफ दबिश दी। 

आरोप है कि पुलिस को देखते हुए पहले से मौजूद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सिपाही रजत चौधरी के हाथ में गाली लगी। पुलिस ने भी अपनी तरफ से फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से लूटा गया मांग टीका, झूमर और असलहा बरामद किए गए।

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पिपरिया संजरपुर गांव निवासी राम उर्फ रामू उर्फ रामचंद्र और श्याम उर्फ श्यामू शातिर अपराधी है। दोनों ने छह मई को लूट की घटना की थी। दोनों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: माला नदी का होगा पुनरुद्धार, पीटीआर ने उठाया बीड़ा...7.79 करोड़ का भेजा प्रस्ताव

संबंधित समाचार