Lok Sabha Election 2024: बांदा में सुरक्षा का चक्रव्यूह तोड़ ईवीएम तक पहुंचे मोबाइल...मतदाताओं ने फोटो खींचकर की वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में सुरक्षा का चक्रव्यूह तोड़ ईवीएम तक पहुंचे मोबाइल

बांदा, अमृत विचार। पुलिस प्रशासन ने भले ही सुरक्षा चक्रव्यूह तैयार किया हो, लेकिन मतदाता उस सुरक्षा के चक्रव्यूह को तोड़कर भी मोबाइल इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तक ले गए। मतदान केंद्र के अंदर भी तमाम मतदाताओं के हाथों में मोबाइल देखे गए। मतदाताओं ने वोट डालते वक्त फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।

मतदान के दिन मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं थी। अगर कोई मोबाइल लेकर जाना चाहता था तो उसे मोबाइल बंद करने के आदेश दिए गए थे। जिससे कोई अंदर जाकर फोटो न खींच सके, लेकिन बाद में तमाम लोग सुरक्षा का चक्रव्यूह तोड़कर मतदान के अंदर मोबाइल लेकर पहुंच गए। इतना ही नहीं मोबाइल से वोट डालते वक्त फोटो भी लिए गए। तमाम लोगों ने ईवीएम का बटन दबाने के बाद फोटो कर लिए।

मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों ने उस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सोशल मीडिया फोटो वायरल करने के बाद कुछ लोगों ने लिखा कि राष्ट्रहित के लिए कर दिया मतदान, तो किसी ने फोटो डालकर लिखा कि संविधान बचाने के लिए वोट की दी आहुति। यह फोटो सोशल मीडिया वायरल होते रहे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और लोगों से सोशल मीडिया से फोटो हटाने की बात भी कही। 

फोटो डालने में आगे रहे सत्ताधारी

वोट डालते समय ईवीएम का फोटो सभी राजनीतिक पार्टियों के मतदाताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल किए है। लेकिन इसमें सबसे आगे भाजपा के मतदाता रहे। भाजपा के तमाम मतदाताओं द्वारा सोशल मीडिया ईवीएम के वायरल किए गए फोटो आसानी देखे जा सकते है। दूसरे नंबर गठबंधन प्रत्याशी के मतदाता रहे। जबकि कांग्रेस के इक्का दुक्का मतदाता को छोड़ दे तो उन्होंने इस तरह की हरकत नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024: BLO की लापरवही से कई लोग लोकतंत्र के उत्सव में नहीं हो सके शामिल...निराश होकर लौटे घर

संबंधित समाचार