Lok Sabha Chunav 2024: BLO की लापरवही से कई लोग लोकतंत्र के उत्सव में नहीं हो सके शामिल...निराश होकर लौटे घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में मतदाता सूची में रहीं खामियां, वोटर कार्ड के बाद भी नहीं डाल सके वोट

बांदा, अमृत विचार। मतदाता सूची में गड़बड़ी और बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही की वजह से सोमवार को कई लोग लोकतंत्र के उत्सव में शामिल नहीं हो सके। वोटर कार्ड होने के बाद भी वे लोग मतदान नहीं कर सके। मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर निराश होकर लोग घर लौट गए। 

जिला प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए भले ही अपनी ताकत झोंक दी लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते तमाम मतदाता वोट नहीं डाल सके। शहर के जेएन डिग्री कालेज को माॅडल बूथ बनाया गया है। यहां आवास-विकास, इंदिरा नगर, सिविल लाइन का वोट पड़ना था। लोग उम्मीद के साथ अपना निर्वाचन कार्ड लेकर बूथ तक गए लेकिन वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण कई लोग वोट नहीं डाल सके।

शहर के इंदिरा नगर निवासी रुपकिशोर अवस्थी, सुनीता अवस्थी, मीनाक्षी, मढ़िया नाका ज्ञानूराम तिवारी, राकेश गुप्ता, सुनीता सेन, नमन गुप्ता, अमन गुप्ता, स्वराज कालोनी के बैजनाथ, गिरजा देवी, रामनाथ, रामरती, मुन्ना, सविता, गुड्डू, पुष्पा और अनिल का नाम नहीं था। मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी रही।

मतदान करने से वंचित लोगों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से शिकायत किया कि उनके पास वोटर कार्ड है लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं है। बीएलओ की लापरवाही से वोट नहीं डाल पा रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब मतदाता सूची में नाम नहीं है तो वोट नहीं डाल सकते। इसी तरह शहर के डीएवी इंटर कालेज मतदान केंद्र में दो दर्जन लोग मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण वोट नहीं डाल सके।

ये भी पढ़ें- UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर मतदान खत्म...कई जगह EVM दे गए दगा, यहां पढ़े- सब कुछ

 

संबंधित समाचार