सीतापुर में महिला ने दो युवकों पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। पिसावां थाना इलाके में एक महिला ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले को लेकर स्थानीय पुलिस को तहरीर भी दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
          
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है कि रविवार को रात्रि लगभग नौ बजे वह अपने घर पर अकेली थी,साथ ही उसके पति दूसरे मकान पर अपने माता पिता को खाना देने के लिए गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो व्यक्ति अचानक घर में घुस आए और महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दिए। 

आरोप है तेज शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -Kannauj: बेटी ने पिता की गला रेतकर की नृशंस हत्या...भाई पर भी हथौड़े से किया वार, प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर पूरे परिवार को सुलाना चाहती थी मौत की नींद

संबंधित समाचार