बरेली: बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, परिवार से साथ की मारपीट... पीड़ित ने SSP से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बुजुर्ग का कहना है कि इसके बाद भी मन न भरने पर उसके खेतों के पास जाकर बुजुर्ग और उसके परिवार के साथ मारपीट की। मामला थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र का है। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के मांकरी गांव में रहने वाले बुजुर्ग लाला राम साइकिल से अपने घर के ओर जा रहे थे, तभी अचानक युवक रवि ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद रवि ने कई सारी बाते बुजुर्ग को कह दी। इसके बाद भी मन न भरने पर उसके खेतों के पास जाकर बुजुर्ग और उसके परिवार के साथ मारपीट की। वहीं, घायल बुजुर्ग का कहना है कि तीन लोगों ने मिलकर मारपीट की और उनकी शिकायत जब थाने की तब उल्टा उन्होंने हमारे खिलाफ 151 का चालान कटवा दिया।

घायल बुजुर्ग लाला राम का कहना है कि वह फतेहगंज पश्चिमी जा रहे थे। साइकिल से हाईवे के पास पीछे से रवि आया उसने मेरी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे उनकी साइकिल टूट गई और वह गिर गए। साथ ही उसने अपशब्दों का प्रयोग किया। जिसके उसकी हालत ठीक न होने के कारण वह वहां फतेहगंज पश्चिमी की ओर निकल गया। जिसके बाद वह घर लौटे और शाम को खेतों पर चले गए। वहीं, अचानक रवि, राजेंद्र और प्यारेलाल ने घेर कर उसके बेटे को लाठी डंडों से पीटा। पुलिस में इस बात को लेकर शिकायत की मगर उन्होंने हमपर उल्टा 151 का चालान लगवा दिया। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस जाकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: हिंदू युवक से विवाह करना पड़ा भारी, परिवार वाले बने जान के दुश्मन...SSP से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार