बहराइच: हाईटेंशन के चिपके तार से निकली चिंगारी से लगी आग, भूसा जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 बोटनपुरवा में तेज हवा के  चलते हाई टेंशन के दो तार आपस में चिपक गए थे।जिससे निकली चिंगारी से वार्ड वासियों के खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे वार्ड के सभासद प्रतिनिधि राजू रावत द्वारा घटना की सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। 

कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों एवं वार्ड वासियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में कुड़वा निवासी मिथिलेश कुमार पुत्र पटवारी का 5 बीघा भूसा एवं सुशील कुमार पुत्र संतराम का 3 बीघा भूसा जलकर राख हो गया है।

ये भी पढ़ें -बरेली: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत...मचा कोहराम

संबंधित समाचार