गौतमबुद्ध नगर: अनियंत्रित कार मकान से जा टकरायी, पांच घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा के सेक्टर 55 में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार एक रिक्शा को टक्कर मारने के बाद एक मकान से टकरा गयी जिससे दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सुबह गौरव शर्मा और आदित्य एक कार से कहीं जा रहे थे और आदित्य कार चला रहा था। कार तेज रफ्तार में थी। कुमार ने बताया कि कार ने पहले एक रिक्शा में टक्कर मारी और फिर एक मकान से जा टकरायी। 

उनके अनुसार इस हादसे में रिक्शा चालक रितेश और रिक्शा में सवार चांदनी एवं नीतू गंभीर रूप से घायल हो गए तथा गौरव एवं आदित्य भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक कार से टक्कर लगने पर मकान की दीवार और रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर: ग्रेटर नोएडा में एक चायपत्ती प्रसंस्करण इकाई में लगी भयंकर आग

संबंधित समाचार