श्रावस्ती: चैलाही स्वास्थ्य उपकेंद्र में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
श्रावस्ती, अमृत विचार। स्वास्थ्य उपकेंद्र चैलाही मे नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन की सहयोगी संस्था की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर गांधी फेलो शशि कुमार ने बताया कि किसी भी स्थान या किसी भी परिवार का विकास तभी संभव है पूरा परिवार स्वस्थ होगा। इसके लिए महिलाओं को समय पर उचित भोजन, मद्यपान एवं तम्बाकू से छुटकारा, नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथ ही नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाना चाहिए।
उन्होंने यह भी बताया कि इसके साथ ही प्रसव के बाद भी बच्चों को समय से टीके लग जाने चाहिए, जिनसे की बच्चे अवांछित रोगों से बच सके तथा उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके।
एएनएम मिनीसाद ने कहा कि नियमित टीकाकारन के अवांछित रोग से बचाव संभव है। कार्यक्रम में आशा बहु, शायमलाली एवं अकालपुरी सहित गांव की गर्भवती एवं धात्री महिलाएं मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें -बहराइच में चुनाव को लेकर वाहनों का अधिग्रहण कार्य शुरू
