बरेली: कोर्ट की फटकार के बाद फिर पुलिस का सक्रिय होने का दावा, बोली- तौकीर के दो संभावित ठिकानों पर दी दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वर्ष 2010 दंगे के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस फिर सक्रिय हो गई है। पुलिस का दावा है कि तौकीर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने रविवार को इस मामले में दो आरोपियों आरिफ और अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस दंगे के मुख्य आरोपी तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी के लिए शुरू से दावा कर रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें दिल्ली, अजमेर, अहमदाबाद, लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मौलाना तौकीर और वसीम के खिलाफ 82 की कार्रवाई की थी।

प्रेमनगर पुलिस को नोटिस आरोपियों के घरों पर चस्पा करने के अलावा सभी नोटिस का प्रकाशन अखबार में कराना था, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। वसीम अपना कुर्की वारंट वापस कराने के लिए कोर्ट में पेश हुआ, लेकिन कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

तौकीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं - पंकज श्रीवास्तव।

ये भी पढ़ें-बरेली: कुतुबखाना पुल के नीचे तीन जगह पर बनाई जाएगी पार्किंग, लगाए गए निशान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज