लखनऊ: लोहिया संस्थान में एक मई से बदलेगी पार्किंग व्यवस्था, आउटसोर्स कर्मचारियों से मांगी गई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान प्रशासन ने परिसर में पार्किंग व्यवस्था मजबूत करते का फैसला लिया है। इसके तहत कर्मचारियों का वाहन पास बनाया जायेगा। जिन कर्मचारियों के वाहन पर पास नहीं होगा। उनके वाहन से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा।

दरअसल, राजधानी स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों के लिए वाहन पास जारी होगा। बिना वाहन पास के गाड़ी संस्थान परिसर में लाने पर पार्किंग शुल्क देना होगा। संस्थान प्रशाासन की तरफ से आउटसोर्स एजेंसी को पत्र जारी कर कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है। एजेंसी को सात दिन के भीतर अपने कर्मचारियों का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन संख्या और रजिस्ट्रेशन की जानकारी देनी होगी। एक मई से बिना पास के वाहनों से पार्किंग शुल्क लिया जायेगा।

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता प्रो.एपी.जैन ने बताया है कि यह फैसला बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: गोंडा: आचार संहिता उल्लंघन मामले में भाजपा सांसद और सपा प्रत्याशी पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार