लखनऊ: महिला से चेन लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद, आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चिनहट इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने और एक महिला से लूट की वारदात अंजाम दी है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। थाना अंतर्गत सन सिटी कॉलोनी निवासी अर्चना देवी पत्नी सुनील कुमार दुबे ने बताया सोमवार सुबह वह हनुमान मंदिर बाजार खरीदारी करने गयी थीं।

वहां से लौटते समय दो संदिग्ध पीछा करने लगे। तभी पीछे से पैदल आया एक बदमाश गले से चेन लूट कर भागने लगा। उन्होंने पीछा करने का प्रयास किया तब तक आगे खड़े बाइक सवार साथी के संग भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-UPSC Result: अनूप 293 वीं और रूपम ने 725 वीं रैंक लाकर बढ़ाया बेल्हा का मान, शिवम को मिला 637 वीं रैंक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज