मुरादाबाद : मोहब्बत के लिए तोड़ी मजहब की दीवार, परवीन बनी निशा सैनी...धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। अगवानपुर की एक मुस्लिम युवती ने मोहब्बत के लिए मजहब की दीवार तोड़ दी। उसने आर्य समाज मंदिर में हिंदू युवक से शादी कर ली। निशा परवीन आर्य समाज मंदिर में सात फेरे लेने के बाद निशा सैनी बन गई। अगवानपुर निवासी राजवीर सैनी मझोला सब्जी मंडी में सब्जी के आढ़ती हैं। पुलिस ने संवेदनशील मामले को देखते हुए दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। 

सब्जी आढ़ती पड़ोस में रहने वाली युवती निशा परवीन से दो साल से प्यार करता है। फिर दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। इस मामले की जानकारी जब  परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने युवती को समझाने की कोशिश की। कुछ दिनों तक परिजनों की बात मानकर युवती शांत रही लेकिन प्रेमी युगल की आपस में बात होती थी। मंगलवार को  प्रेमी युगल सिविल लाइंस थाने में पहुंच गया। युवती ने थानेदार को बताया कि वह बालिग है। वह पड़ोस में रहने वाले प्रेमी से शादी करना चाहती है लेकिन परिवार आड़े आ रहा है। परिवार से उसकी जान को खतरा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शिक्षा विभाग की अनदेखी स्कूली बच्चों पर न पड़ जाए भारी, अभिभावक भी बेपरवाह

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म