अयोध्या: कन्या पूर्व माध्यमिक आदिलपुर के दो बच्चे राज्य और मण्डल स्तर पर चयनित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदिलपुर में पढ़ने वाले दो बच्चों का राज्य और मण्डल स्तर पर दो अलग-अलग योजनाओं के लिए चयन हुआ है। कन्या जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक वेदप्रकाश पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति 2024 (राज्यस्तरीय) के लिए उनके विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा रागिनी चौरसिया पुत्री सुरेन्द्र कुमार व अटल आवासीय योजना रुदौली में (मण्डल स्तरीय) में कक्षा आठ की छात्रा लक्ष्मी पुत्री श्रीराम का चयन किया गया है। 

दोनों बच्चों के चयन होने पर स्कूल के शिक्षक डॉ वीपी दूबे, डॉ मनुजेश कुमार, अनुदेशक व्यायाम शिक्षा सुरेन्द्र कुमार यादव, अनुदेशक सुरेन्द्र कुमार, पूनम, आदित्य प्रजापति ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार