बहराइच: शादी समारोह से किशोरी का अपहरण कर किया गैंगरेप, बाल अपचारी समेत चार के खिलाफ दर्ज किया केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव में मौसी के यहां शादी समारोह में गई नाबालिग का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसी के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में दो दिन पूर्व शामिल होने गई थी। रात 11 बजे नाबालिक नित्य क्रिया के लिए गई, तभी चार लोगों ने नाबालिग का अपहरण लिया। इसके बाद नाबालिक के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी फरार हो गए। 

किशोरी की तलाश करते हुए परिवार के लोग पहुंचे, सभी ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के विरुद्ध गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। 

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कौवाभारी गुरगुट्टा गांव निवासी लवकुश पुत्र रामनाथ, नरेंद्र कुमार उर्फ पंकज पुत्र मायाराम, सोनू पुत्र चेतराम और एक बाल अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज किया।  गुरुवार को बाल अपचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, एसआई पूर्णेश नारायन पांडेय, मुख्य आरक्षी अनिल सिंह और विपुल शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बसपा ने यूपी में गोंडा समेत 6 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय को दिया टिकट

संबंधित समाचार