Kanpur: अलग-अलग थानाक्षेत्रों में लगी आग से मचा हड़कंप; दमकल ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कमिश्नरेट के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में आग की घटनाएं घूम-घूम के लगती रहीं। मिनी कंट्रोल रूम पर पहुंची सूचना के बाद घटनास्थल के लिए तुरंत दमकल की गाड़ियों को निकाल दिया गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। 

चकेरी थानाक्षेत्र के होटल मनोज इंटरनेशनल के सामने कूड़े में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर स्टेशन मीरपुर छावनी से 01 यूनिट अतिशीघ्र घटनास्थल पहुंची और आग को अति अल्प समय में पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। 

इसी प्रकार महाराजपुर थानाक्षेत्र में ग्राम माहोली में एक घर में भीषण आग लग गई। जाजमऊ से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझा दिया। नरवल थानाक्षेत्र में ग्राम बेहटा चौकी पाली में लगने से अफरातफरी मच गई। वहीं खड़ी गेहूं की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। 

इसी तरह कोहना थानाक्षेत्र में विष्णुपुरी सोसाइटी में खड़े जनरेट्टर में आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्नलगंज फायर स्टेशन से दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं कोहना थानाक्षेत्र में तिलक नगर कोठरी बंगला के सामने ट्रांसफार्मर के पास खड़ी बाइक में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची दमकल ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जनसंपर्क के दौरान आपस में भिड़े भाजपाई, लोकसभा प्रत्याशी ने मामला कराया शांत, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार