चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस का नोटिस, शिवपाल यादव ने छोड़ा बदायूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव हैं बदायूं लोकसभा प्रत्याशी

बदायूं, अमृत विचार। आज सुबह सात बजे से लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। जिसके चलते चुनाव आयोग के आदेशानुसार प्रशासन ने सपा के स्टार प्रचारक, राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव को नोटिस दिया। बताया कि नियम के अनुसार चुनाव से 48 घंटे पहले व चुनाव प्रचार बंद होने के बाद भी कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं रुक सकता। नोटिस जारी होने के बाद शिवपाल सिंह बदायूं छोड़कर चले गए हैं। 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होना हे। भारत निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार 5 मई की शाम चुनाव प्रचार थम चुका है। नियम के अनुसार कोई बाहरी व्यक्ति चुनाव से 48 घंटे और चुनाव प्रचार के बाद जिले में नहीं रह सकता।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जसवंत नगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव बदायूं लोकसभा से न तो प्रत्याशी और न ही मतदाता हैं। वह पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पर रह रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पुलिस द्वारा शिवपाल सिंह यादव को नोटिस दिया गया है कि वह जिले से चले जाएं। नोटिस के बाद शिवपाल सिंह यादव बदायूं छोड़कर चले गए हैं। मतदान के दिन उनकी जिले में नो एंट्री रहेगी।

ये भी पढ़ें- बदायूं: सपा के पक्ष में वोट करने को धमकाया, चेयरमैन समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज