कन्नौज में सपा के पूर्व विधायक स्व. अनिल दोहरे के घर पुलिस का छापा...सपाइयों का आरोप- हार के डर से बौखलाई BJP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सपा के पूर्व विधायक स्व. अनिल दोहरे के घर पुलिस का छापा

कन्नौज, अमृत विचार। सपा के पूर्व विधायक स्व. अनिल दोहरे के यहां देर रात कन्नौज पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने चुनाव में रुपये बांटने की आशंका को लेकर पूरे घर की तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला।

उधर, सपाइयों का आरोप हार के डर से बौखलाई भाजपा पुलिस प्रशासन से दवाब बनवा कर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो गई है। यश कुमार दोहरे अंशुल पुत्र स्वँ. अनिल दोहरे के नसरापुर स्थित आवास पर पड़े छापे से प्रतीत हो गया है कि भाजपा के सांसद हार चुके है।

एक दलित समाज के बेटे पर भाजपा की सरकार दबाव बना रही है अत्याचार कर रही है घर पर रात मे रेड मार रही है धमका रही है। जिसके पिता का हाल ही में स्वर्गवास हुआ हो उसके साथ ऐसा करना भाजपा की नीचता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें- कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- इंडिया गठबंधन आया तो देश का अहित करेंगे, सपा और कांग्रेस गलतफहमी फैला रही है कि आरक्षण खत्म कर देगी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज