अयोध्या की रामलीला का शुभारंभ, फिल्मी सितारे मंच पर दे रहे प्रस्तुति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना काल में अयोध्या की रामलीला चैनलों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए लाइव दिखाई जा रही है। दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। फिल्मी कलाकारों से सजी वर्चुअल रामलीला में बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभाएंगे। 25 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना …

अयोध्या, अमृत विचार। कोरोना काल में अयोध्या की रामलीला चैनलों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए लाइव दिखाई जा रही है। दूरदर्शन पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा है। फिल्मी कलाकारों से सजी वर्चुअल रामलीला में बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका निभाएंगे। 25 अक्टूबर तक चलने वाली रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।

अयोध्या के सरयू तट के किनारे स्थित लक्ष्मण किला परिसर में हो रही है रामलीला, कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते आम दर्शकों को रामलीला देखने की अनुमति नहीं है। बॉलीवुड की युवा प्रतिभा माने जाने वाले अभिनेता सोनू डागर राम की भूमिका तो वहीं सीता की भूमिका अभिनेत्री कविता जोशी निभा रही हैं। हनुमान की भूमिका में बिदु दारा सिंह, रावण की भूमिका में शहबाज खान, भरत की भूमिका में सांसद एवं भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन, अंगद की भूमिका में एक अन्य सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गायक मनोज तिवारी, अहिरावण की भूमिका में रजा मुराद, नारद की भूमिका में असरानी, सुबाहु और जनक की भूमिका में अवतार गिल, सुतीक्ष्ण की भूमिका में राजेश पुरी, केकई की भूमिका में अभिनेत्री रितु शिवपुरी, विभीषण की भूमिका में राकेश बेदी तथा सुरेंद्रपाल विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने बताया कि मंचन विशिष्ट अतिथि एवं दक्षिण दिल्ली से सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा अपनी पत्नी स्वाति वर्मा के साथ पूजन में पहुंचे। डीडी भारती एवं अन्य माध्यमों पर होगा लाइव प्रसारण हो रहा। डीडी भारती पर शाम सात से 10 बजे तक रामलीला का लाइव प्रसारण होगा। रिपीट टेलीकास्ट डीडी नेशनल पर अगले दिन दोपहर बाद तीन से छह बजे तक देखा जा सकेगा।

संबंधित समाचार