कासगंज: जिले भर में विद्युत विभाग के प्रति दिखाई दिया आक्रोश, जगह जगह प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: जिले में विद्युत विभाग की मनमानी एवं अघोषित विद्युत कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। शहर से लेकर कस्बों तक किसानों, स्वयंसेवियों ने विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। किसान यूनियन ने सिढ़प़ुरा विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। पंचायत में अधिकारियों पर किसानों की अनदेखी करने तथा किसानों के फोन न उठाने का आरोप लगाया। किसानों ने डीएम को संबोधित मांग पत्र भी एसडीओ को दिया।WhatsApp Image 2024-05-20 at 4.29.36 PM (1) 

जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि किसानों और ग्रामीणों को नजर अंदाज कर रहे हैं। अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। नए मीटर लगाए जाने के नाम किसानों से सुविधा शुल्क मांगा जा रहा है। जब भी क्षेत्र में कोई विद्युत संबंधी समस्या होती है तो विभागीय अधिकारी अनदेखी करते हैं। 

जब किसान और ग्रामीण समस्या के लिए उन्हें फोन करते हैं तो या तो उनके मोबाइल फोन बंद रहते हैं या फिर रिंग जाती रहती है अधिकारी फोन नहीं उठाते। गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा, पटियाली क्षेत्रों में विद्युत की अघोषित कटौती हो रही है। बिजली न मिलने से खेतों में खड़ी मक्का, मूंगफली, ज्वार और पशुओं को हारा चारा, सब्जी की फसलें सूख रही हैं। ग्रामीण किसान परेशान हैं। किसानों ने डीएम सुधा वर्मा को संबोधित मांग पत्र एसडीओ गंजडुंडवारा महावीर सिंह को देकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, तालेबर सिंह, प्रेमपाल सिंह, अनिल कुमार, देशराज सिंह, विजयपाल मौजूद रहे। 


सोरों में विहिप और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन 
विद्युत व्यवस्था को लेकर तीर्थ नगरी सोरों में बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता एवं डीएम कार्यालय पर पहुंचकर विद्युत कटौती के विरोध में ज्ञापन दिया। प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य ने कहा कि तीर्थ नगरी में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है।

जिससे लोगों में काफी बेचैनी है। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कस्बे में एक हफ्ते पहले जो नई केबिल डाली गई थी वह लोड नहीं उठा पा रही।  बार-बार केबिल टूट कर गिर रही हैं। जिससे बिजली की लोगो को बहुत परेशानी हो रही है।

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ने पूर्ण भरोसा दिलाया कि सोरो शूकर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती में सुधार किया जाएगा। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक गोविंद महेरे, सुधांशु भारद्वाज, अभिषेक वशिष्ठ, विजय दीक्षित, आकाश गोस्वामी, यश महेरे, अनमोल पाटकर, श्रीकृष्ण कश्यप, लकी पाराशरी, राज बहादुर सिंह बघेल, शिवम चरोरे, सतीश चरोरे, शिवम नंबरदार मौजूद रहे। इधर व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहित ने भी तीर्थ नगरी के बाजार में अघोषित बिजली कटौती के विरोध प्रदर्शन किया गया। 

समाजवादी पार्टी ने गंजडुंडवारा उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन 
गंजडुंडवारा : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गंजडुंडवारा के अधिशासी अभियंता ग्रामीण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता  अब्दुल हफीज गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने  अधिशासी अभियंता ग्रामीण अजय कुमार सविता को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि कासगंज जिले में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों में काफी बेचैनी है। वक्त वक्त पर बिजली चली जाती है और गर्मी का मौसम है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

बिजली की पर्याप्त आपूर्ति कराएं ताकि लोग चैन की सांस ले सकें। बिजली न के बराबर आने से किसानों के ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं जिससे किसान सिंचाई करने में असमर्थ है। बिजली आपूर्ति न होने से किसानों की फसल सूखने के कगार पर है। किसानों के ट्यूबवेलों को बिजली मुहैया कराई जाए ताकि वह फसलों की सिंचाई कर सकें। जिले में कई जगह हाई टेंशन वायर बहुत नीचे हो गए हैंWhatsApp Image 2024-05-20 at 4.29.36 PM (2)

जिससे समय-समय पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अभी हाल ही में गंजडुंडवारा ब्लॉक में एक ट्रैक्टर की घटना हुई थी जो हाई टेंशन वायर की चपेट में आ गया था। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इन हाई टेंशन वायर को ऊपर कराया जाए। जिससे इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से बचाया जा सके। प्रदर्शन में पुष्पेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रियांशु जोहरी, उमेश चंद्र, भानु कुमार, ऋषि पाल, गिरीश बाबू, मंतोष शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- कासगंज: 'युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना ही है एक मात्र लक्ष्य': ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह

संबंधित समाचार