69000 Teacher Recruitment Protest: शिक्षा मंत्री के आवास पर रेंगते हुए पहुंचे प्रदर्शनअभ्यर्थी, बोले- अब धैर्य जवाब दे चुका है

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मंत्री आवास से करीब सौ मीटर पहले एकत्र हुए और जमीन पर रेंगते हुए आवास तक पहुंचे। अभ्यर्थियों का कहना था कि सरकार की नजर में उनकी स्थिति कीड़े-मकोड़ों जैसी हो गई है, इसलिए उन्होंने इसी तरीके से विरोध जताया।

भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ गई और कुछ बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला। अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द नियुक्ति की मांग उठाई। विभिन्न जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो वे सामूहिक आत्मदाह को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई है और सरकार से अदालत में प्रभावी पक्ष रखने की मांग की। बाद में अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंत्री की ओर से न्यायालय में अधिवक्ता उपस्थित रहने का आश्वासन दिया गया।

संबंधित समाचार