G20 Meeting 2026 : वैश्विक चुनौतियों पर महामंथन के लिए जुटेगें दुनियाभर के विदेश मंत्री, बैठक की मेजबानी करेगा अमेरिका 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिका 30 से 31 अक्टूबर तक अटलांटा में जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा जिसमें चर्चा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, लचीली आपूर्ति शृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होने की उम्मीद है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विदेश मंत्री एक साथ आएंगे ताकि वैश्विक स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के जी20 के मूल मिशन को आगे बढ़ाया जा सके। 

प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने एक बयान में कहा, ''चर्चा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का समाधान करने और खुले बाजारों और लचीली आपूर्ति शृंखलाओं का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि इन महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा, कूटनीति, व्यापार और वैश्विक संपर्क के केंद्र के रूप में एक आदर्श स्थान प्रदान करती है। 

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 दिसंबर को फ्लोरिडा के मियामी स्थित ट्रंप नेशनल डोरल में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी20 में अमेरिका, भारत, चीन, रूस, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्राजील, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। ये सभी देश मिलकर वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 85 प्रतिशत और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

ये भी पढ़ें : 
PM Modi Norway : नॉर्वे के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, इंडिया-नॉर्डिक समिट में होंगे शामिल

संबंधित समाचार