Bareilly: कासगंज-डोराई मार्ग पर 14 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत सोरों शूकर क्षेत्र और कासगंज सिटी स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 306-सी पर मरम्मत और सावधिक ओवर हालिंग काम के चलते कासगंज-डोराई मार्ग पर यातायात 14 घंटे बंद रहेगा। यह प्रतिबंध 13 मई को शाम 4 बजे से 14 मई की सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि किमी संख्या 416/10-11 पर स्थित इस समपार फाटक पर ट्रैक और सड़क सुरक्षा से जुड़े जरुरी काम कराए जाएंगे। जिससे रेल और सड़क यातायात को भविष्य में अधिक सुरक्षित बनाया जा सके। यातायात बंद रहने के दौरान वाहन चालकों के लिए मामोन-दरौआपुर मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है ताकि आवागमन में परेशानी कम हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज