अल्मोड़ा: विश्व के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में उभर रहा डोल आश्रम - धामी

अल्मोड़ा: विश्व के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्रों के रूप में उभर रहा डोल आश्रम - धामी

अल्मोड़ा, अमृत विचार। श्री कल्याणिका हिमालया देवस्थानम डोल आश्रम प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के प्रसिद्ध प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। जिस उद्​देश्य से डोल आश्रम की स्थापना हुई उसे पूरा करने के लिए यहां किए जा रहे प्रयास बेहद सराहनीय हैं। यह आध्यात्मिक केंद्र धर्म, शिक्षा और बेहतर समाज के निर्माण के क्षेत्र में  जो कार्य कर रहा है। वह भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे। 

यह बात श्री कल्याणिका हिमालया देवस्थानम डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। सीएम धामी ने इस मौके पर डोल आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डोल आश्रम धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के प्रति शिक्षित कर रहा है। साथ ही देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, संस्कृति और रीति रिवाजों को आगे बढ़ाने का काम भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम में स्थापित विश्व का सबसे बड़ा और सबसे भारी श्रीयंत्र इस बात का प्रतीक है। धामी ने कहा कि डोल आश्रम में स्थापित श्रीयंत्र आज अपनी ऊर्जा से पूरे विश्व को ऊर्जा देने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि ने हमेशा से ही विश्व और आध्यात्म का संदेश देने का काम किया है। यहां के संत महात्मा विपरीत परिस्थितियों में भी कैसे अड़िग रहकर हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करना है इसकी सीख देते हैं। धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए उत्तराखंड का निर्माण हो रहा है। पूरे विश्व में सनातन संस्कृति की पताका फहर रही है और लोग इससे परिचित हो रहे हैं। धामी ने कहा कि इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पूरा विश्व हमारी मान्यताओं के सामने नतमस्तक है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति  के संरक्षण के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। केदार खंड और मानस खंड योजना के तहत कुमाऊं और गढ़वाल के मंदिरों को और अधिक विकसित किया जा रहा है। ताकि सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति सरकार अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर सके।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के विकास के लिए सरकार ने समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगाविरोधी कानून व नकल विरोधी कानून पास कर पूरे देश के लिए एक नजीर पेश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के विकसित प्रदेश बनाने के सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। 

एक हजार से अधिक कन्याओं का हुआ पूजन 
 श्री कल्याणिका हिमालया देवस्थानम डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान यहां विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आश्रम में एक हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। जबकि यहां आचार्यपीठ लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यक्रमों में देश के अलग अलग कोनों से आए संतों के अलावा सीएम धामी ने भी प्रतिभाग किया। सीएम ने इस दौरान कहा कि उनके लिए यह बड़े सौभाग्य का मौका है कि उन्हें इन धार्मिक कार्यों में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। कार्यक्रम से पूर्व सीएम धामी का यहां जोरदार खैरमकदम भी किया गया। 

ये रहे मौजूद 
आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास महाराज, गोविंद गिरि महाराज, स्वामी जगदीशानंद, विश्व स्वरूपानंद, डा. भरत राज, पूर्व सीएम व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, दिनेश कुंजवाल, तारू जोशी आदि। 

ताजा समाचार

'कश्मीर में आतंकवाद छद्म लड़ाई तक सीमित,जड़ से मिटायेगी सरकार', बैठक में बोले अमित शाह
UPSC Exam 2024: रीजनिंग और गणित के सवालों ने उलझाया, जानें यूपीएससी परीक्षा में किस विषय के प्रश्न रहे आसान
बदायूं: गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
रायबरेली: मां ने गला दबाकर दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर फंदा लाकर दी जान, जानें वजह
शाहजहांपुर: गढ़िया रंगीन में दो किशोर और दातागंज बदायूं एक युवक की रामगंगा में डूबकर मौत, परिवार में कोहराम
Kanpur Ghatampur Suicide: शराब पीने के लिए युवक ने पत्नी से मांगे रुपये, मना करने पर फांसी लगाकर दी जान, पढ़ें पूरी खबर