जून में लद्दाख घूमने का बना रहे हैं प्लान, बेहद खूबसूरत सांकू वैली की करें सैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं उनकी लिस्ट में लद्दाख का नाम जरूर शामिल होता है। यहां के नजारे हर किसी को दीवाना बना देते हैं। रास्ते के साथ चलने वाले ऊंचे-ऊंचे सुनहरे पहाड़, तो आसमान से ज्यादा नीले पानी वाली नदी ये सभी किसी को भी जन्नत में होने का एहसास करा सकते हैं। जून के महीने में तो यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है। 

ऐसे में अगर आप भी इस महीने लद्दाख जाने की सोच रहे हैं, तो यहां के फेमस टूरिस्ट अट्रैक्शन को देखने और फोटोज क्लिक कराने के साथ सांकू वैली को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें। यकीनन यहां की यात्रा सालों तक आपके जेहन में जिंदा रहेगी। 

सांकू वैली
बता दें सांकू वैली लद्दाख के कारगिल जिले में बसी है। सांकू समुद्रतल से तकरीबन 9524 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जिसका आकार कटोरे के समान है। सुरू और नाकपोचू नदी इस घाटी की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। हरियाली की चादर ओढ़े इस घाटी में आप कई तरह के खूबसूरत फूलों की भी नजारा देख सकते हैं। इसे लद्दाख की फूलों की घाटी कहा जा सकता है। 

यहां जाने के लिए बेस्ट समय
सांकू एक्सप्लोर करने के लिए जून का महीना सबसे बेस्ट होता है। जब यहां का मौसम घूमने के लिए एकदम परफेक्ट होता है। वैसे मानसून के बाद यानी सितंबर से अक्टूबर भी प्लान कर सकते हैं। सर्दियों में यहां आना अवॉयड करें, क्योंकि बहुत ज्यादा सर्दी पड़ती है। 

कैसे पहुंचे?
सांकू वैली तक पहुंचने का जो सबसे बेस्ट ऑप्शन है वो बाई रोड है। लेह, कारगिल से सांकू के लिए बसें मिलती हैं। अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो पहले श्रीनगर पहुंचना होगा फिर वहां से कारगिल या लेह की बस मिल जाएगी सांकू के लिए। वैसे टैक्सी का भी ऑप्शन है। वहीं फ्लाइट से यहां आ रहे हैं, तो भी श्रीनगर ही आना होगा, फिर वहां से कैब लेकर सांकू पहुंचा जा सकता है। 

ये भी पढे़ं- समर वैकेशन में हिल स्टेशन पर घूमने का बना रहे हैं प्लान, हिमाचल का फागू है शॉर्ट ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह