बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया, 650 ग्राम सोना-70 हजार कैश, CCTV फुटेज से जांच कर रही पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। नैनी कोतवाली स्थित लेबर कॉलोनी में शनिवार व रविवार की दर्मियानी रात चोरो ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए घर में रखे 30 लाख के जेवरात और करीब 70 हजार कैश शित अन्य सामान चुरा ले गये। देर शाम भवन स्वामी के लौटने पर घर में बिखरा सामान देखकर घरवाले दंग रह गये। घरवालो ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर तहरीर ले ली है। मामले में पुलिस ने आस पास लगे सीसी टीवी फुटेज को भी खंगला है। जिसमे पुलिस को कुछ सुराग मिले है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की तलाश कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक अशोक पाण्डेय पुत्र विकास पाण्डेय तीन दिन पहले अपने गांव कटका मेंडरा करछना गये थे। गांव में उनकी दादी का निधन हो गया था। घर में कोई भो नही है। अशोक की पत्नी सरोज पाण्डेय भी गयी थी। घर में ताला बंद था। शनिवार को जब सुबह घर खुला होने की सूचना भतीजे मोहित ने दी। मोहित व अन्य मित्रो ने मिलकर इसकी सूचना 112 पर दी। जिसके बाद सभी लोग भाग कर वापस आये।  वह भागकर अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के सारे कमरे के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। 

5 - 2024-06-02T123715.065

उन्होंने बताया कि लगभग 650 ग्राम सोना व 70, हजार रूपये तक नकदी हमारे उठा ले गये। उन्होंने बताया कि पहली आलमारी से 3 सेट 'हार, 18 सोने की अंगूठी, कान का 8 झूमका, पायल 12, 8 सोने का कड़ा व 30,हजार रूपये नकदी, दूसरी आलमारी से 1 हार, 1 चैन, 2 सोने का झूमका, 2 पायल, 10 सोने की अंगूठी, 4 जोडी चाँदी की पायल व 26,हजार- रूपये नकदी, तीसरी आलमारी से 2 हाथ का कड़ा, 4 सोने की चूड़ी, 2 बड़ा मंगलसूत्र, 3 छोटा मंगलसूत्र, 12 टप्स, 500 चादी की सामाग्री, 6 सोने की अंगूठी, 2 सोने की चेन, 2 मंगलसूत्र व 12,हजार- रूपये नकदी और अन्य सामाग्री ले गये है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरु कर दी है। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को भी खंगाला है। वही भुक्तभोगी विकास के मुताबिक कालोनी में तीन मकानो के सीसी टीवी कैमरो को खंगला गया है। जिसमे दो युवक देखे गये है। दोनो को रात करीब ढाई बजे के असपास देखा गया है। पहला युवक हांथ में एक झोला लिए हुए जाता दिखाई दिया है। जबकि दूसरा युवक साइकिल से जाता दिखाई दिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -सीतापुर: ओवरटेक के दौरान आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार