प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने VC कर दिए निर्देश-हीट वेव को देखते हुए कोल्ड रूम में रखें पर्याप्त इंतजाम
अयोध्या, अमृत विचार। गर्मी के प्रभाव से पैदा होने वाली बीमारियों के प्रबंधन को लेकर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले के चिकित्सािधकािरयों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हीट वेव को लेकर जिले के सभी अस्पतालों में कोल्ड रूम में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अग्निशमन विभाग से अस्पतालों में फायर ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए हैं।
सुबह 11 बजे शुरू हुई वीसी के दौरान सीएमओ डॉ. संजय जैन, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के अलावा अन्य अस्पतालों के चिकित्सािधकारी भी जुड़े थे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी ने अस्पतालों में कोल्ड रूम में डीजिटल व रेक्टर थर्मामीटर, ओआरएस पैकेट्स, पैरािसटामॉल टेबलेट्स, आरएल, एनएस व डीएनएस बॉटल्स के पर्याप्त इंतजाम करने व पंखे, कूलर, एसी और कोल्ड पैक्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तीमारदारों के लिए भी पर्चा व दवा काउंटर के पास ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि आग लगने की घटनाएं शॉर्ट सर्किट के कारण ही होती हैं। इसे देखते हुए इलेक्ट्रिकल सेफ्टी इंस्पेक्टर व अस्पतालों का तत्काल इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑडिट कराना सुनिश्चित करें। विद्युत खपत को कम करने के लिए अनावश्यक रूप से संचालित प्वाइंट व स्विच को बंद रखा जाए। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि बैठक के दौरान हीट वेव को लेकर मिले निर्देशों पर काम कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या में मतगणना के दौरान आम लोगों के लिए प्रतिबंधित रहेगा जीआईसी इलाका
