पीलीभीत: मुरझाया कमल तो साइकिल हुई पंचर, मुकाबले से बाहर हाथी...सदर विधानसभा का लोकसभा चुनाव में कुछ इस तरह रहा हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

वैभव शुक्ला/पीलीभीत,अमृत विचार: तराई क्षेत्र की पीलीभीत सीट ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर साबित कर दिया है कि ये भाजपा का गढ़ है। भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद  ने 164935 वोटों से जीत दर्ज की है। सदर विधानसभा की बात करें तो यहां पर जितिन प्रसाद को 120263 वोट मिले जबकि यहां पर सपा 101969 और बसपा सिर्फ 10584 वोट ही प्राप्त कर सकी। कई बूथों पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। कहीं भाजपा का कमल मुरझाया  रहा तो कहीं अखिलेश की साइकिल बार-बार पंचर होती रही।

चुनाव में जीत दर्ज कराने वाले भाजपा के जितिन प्रसाद को हर्रायपुर में महज 14 वोट ही मिले जबकि सर्वाधिक 916 वोट जूनियर हाईस्कूल नगरिया कॉलोनी कक्ष संख्या एक पर बने बूथ से प्राप्त किए। इसी तरह से भगौतीपुर धुरा बूथ पर सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार को 07 वोट पर संतोष करना पड़ा, जबकि भाजपा ने यहां 461 वोट हासिल किए। बसपा की हालत अधिकांश बूथों पर बदतर ही रही।  

लोकसभा चुनाव में कुल दस प्रत्याशी मैदान में थे। सदर विधानसभा में कुल 380  बूथों पर मतदान हुआ था।  कांटे की टक्कर के बीच भाजपा-सपा के बीच यहां चुनाव हुआ। कहीं कमल मुरझाया रहा और सपा प्रत्याशी भगवत सरन को बढ़त मिलती रही। कई बूथ ऐसे भी रहे जहां साइकिल पंचर हुई और भाजपा के जितिन प्रसाद लीड बना गए।

जूनियर हाईस्कूल बांसखेड़ा कक्ष संख्या एक पर भाजपा को 144 जबकि सपा को 522 वोट मिले। प्राथमिक विद्यालय बकसपुर में भाजपा 72 वोट हासिल कर सकी जबकि सपा को इस बूथ पर 328 वोट  प्राप्त हुए। जूनियर हाईस्कूल मुड़लिया गौसू के दो बूथों पर भाजपा को 216 और 67 वोट मिल सके। इन दो बूथों पर सपा ने 671 व 324 वोट हासिल किए। गोविंद इंटर कॉलेज भदसरा में भाजपा 88 जबकि सपा 256 वोट ले गई।

प्राथमिक स्कूल उण्डरा में भाजपा 98 तबकि सपा 203 वोट ले गई। हरदासपुर में भाजपा सिर्फ 26 वोट ले सकी, यहां सपा ने 385 वोट प्राप्त किए। बढ़ेपुरा बूथ पर भाजपा 108 और सपा ने 588 वोट हासिल किए। दियोरनिया के एक बूथ पर भाजपा तो दूसरे पर सपा आगे रही। एक नंबर बूथ पर भाजपा 291 जबकि सपा 434 वोट ले गई। वहीं यहीं के दूसरे बूथ पर भाजपा ने 789 वोट हासिल किए जबकि सपा को यहा महज 69 वोट मिले।

भगौतीपुर में भाजपा को 461 जबकि सपा को सिर्फ सात वोट ही मिल पाए। हर्रायपुर के तीनों पर बूथों पर भाजपा को 262 जबकि सपा को 1532 वोट मिले। उदयपुर माफी के तीनों बूथों 455 वोट और सपा को यहां 1522 वोट मिले। फरदिया के तीन बूथों पर भाजपा 421 वोट पा सकी जबकि सपा यहां भी 912 वोट पाने में कामयाब रही। विलासपुर में भाजपा ने 678 वोट लिए और सपा यहां पर मिज 48 वोट में ही सिमट गई।

सरैनी तिरकुनिया के एक बूथ पर भाजपा 206 जबकि सपा 662 वोट ले गई। यहीं के दूसरे बूथ पर भाजपा 131 और सपा ने 509 वोट हासिल किए। दोनों ही बूथ पर सपा ने बढ़त बनाई। ढेरम बूथ पर भाजपा 86 वोट पा सकी जबकि यहां भी सपा को 363 वोट मिले। कंपोजिट विद्यालय अमरिया में भाजपा को 40 जबकि सपा को 680 वोट मिले। कैंचूटांडा के तीन बूथों पर 917 वोट मिले जबकि सपा ने 1409 वोट हालिए किए। इसी तरह धुंधरी के तीन बूथों पर भाजपा को 704 जबकि सपा के पक्ष में 1317 वोट पड़े।

करगैनी के दो बूथों पर भाजपा 426 और सपा को 526 वोट मिले। हालांकि करगैना पीरा बूथ पर भाजपा ने 477 वोट लिए जबकि सपा 32 वोट ही ले सके। इसी तरह से दीनारपुर में 399 तबकि सपा ने 60 वोट हासिल किए। बरादुना के दो बूथों पर भाजपा 546 वोट और सपा ने यहां 972 वोट हासिल किए। परेवा वैश्य के चार बूथों पर भाजपा 652 जबकि सपा ने यहां 2096 वोट लिया। 

बसंतापुर में भाजपा को 48, सपा ने पाए 529 वोट 
बसंतपुर में भी भाजपा सिर्फ 48 वोट पा सकी जबकि सपा ने यहां पर 529 वोट हासिल किए। मुड़सेना बख्श बूथ पर भाजपा 25 वोट हासिल कर सकी जबकि सपा ने 459 वोट पाए। इसी तरह से भगाडांडी में भाजपा 19, सपा 536 वोट पर रही। सिरसी में तो भाजपा को सिर्फ 07 वोट ही मिल पाए जबकि यहां सपा ने 467 वोट हासिल किया। सिरसी के दूसरे बूथ पर जरूर भाजपा 402 और सपा 111 वोट पर ही रह गई। डांग बूथ पर सपा ने 736 वोट हासिल किए जबकि भाजपा को यहां 34 वोट ही मिले।

इसी तरह से अमखेड़ा के एक बूथ पर भाजपा 30 और सपा ने 625 वोट हासिल किए। दूसरे बूथ पर भाजपा 309 और सपा 351 मत पाने में कामयाब रही। निजामडांडी के दोनों बूथों पर सपा को पटखनी लगी। भाजपा ने एक बूथ पर 517 जबकि सपा ने 33 और दूसरे बूथ पर भाजपा ने 677 जबकि सपा को 82 वोट ही हासिल हुए।

कल्याणपुर चक्रतीर्थ में भाजपा ने बड़ी बढ़त ली। यहां भाजपा को 692 और सपा को 88 वोट ही मिले। नवादाकंजा बूथ पर भाजपा भाजपा 403 जबकि सपा 49 वोट ही जुटा पाई। बाकरगंज बूथ पार भाजपा को सपा ने पछाड़ दिया। यहां सपा को 474 और भाजपा को सिर्फ 64 वोट मिले। अगना में भाजपा ने 587 वोट हासिल किए जबकि सपा यहां 74 वोट ले सकी। अमखिड़िया बूथ पर भाजपा 24 वोट पर ही सिमट गई और सपा ने 509 वोट हासिल किए। 

सरौरी के दो बूथों पर भाजपा को मिली बढ़त, सपा 172 वोट पर सिमटी 
सरौरी के दो बूथों पर भाजपा को 1028 जबकि सपा को 172 वोट ही मिले। रामनगर जहानाबाद देहात में भाजपा ने 694 और सपा को 56 वोट पर संतोष करना पड़ा।उगनवपुर में भाजपा 501 जबकि सपा 85 पर ही सिमट गई। प्राथमिक स्कूल प्यास में बने बूथ पर भाजपा 413 जबकि सपा 78 वोट हासिल कर पाई।  सरैंदापट्टी कक्ष संख्या एक बूथ पर भाजपा 95 और सपा 436 वोट पर रही। नगरिया कालोनी कक्ष नंबर दो में भाजपा 594 जबकि यहां पर भी सपा 37 वोट ही हासिल कर सकी। सरदार नगर के दो बूथों पर कमल मुरझाया रहा।

भाजपा को कुल 113 जबकि सपा को 1106 वोट मिले। इसी तरह से निसरा के बूथों पर भी कमल नहीं खिल सका। भाजपा को 155 और सपा को 919 वोट मिले। सहगवां नगरिया के दो नंबर बूथ पर भाजपा चार वोट पर ही सिमट गई जबकि सपा ने यहां 718 वोट हासिल किए। दलेलगंज के दो बूथों पर भाजपा 740 और सपा को 993 वोट मिला।

आसपुर में भाजपा की स्थिति सुधी यहां 463 वोट मिल गए जबकि सपा यहां 98 वोट पर सिमट गई। पंसोली के दो बूथों पर मतदाताओं ने कमल खिलाया। यहां भाजपा को 782 वोट मिले जबकि सपा को 269 वोट ही हासिल हो सके। सुस्वार के दोनों बूथों पर भी भाजपा आगे रही।  उसे 1018 जबकि सपा को 177 वोट ही मिल सके। बेहरी के दो बूथों पर भाजपा ने 1069 जबकि सपा ने 132 वोट जुटाए। नावकूड के दो बूथों पर भाजपा ने 978 , सपा 268 वोट पर सिमटी रही। 

चंदोई में तीन बूथों पर भाजपा 630, सपा को मिले 1656 वोट 
चंदोई के तीन बूथों पर भाजपा 630 जबकि सपा 1656 वोट ले गई। सिरसा में भाजपा ने 750 वोट हासिल किए जबकि सपा 80 वोट ले सकी। भिकारीपुर के छह बूथों पर भाजपा की स्थिति खराब रही। उसे महज 701 वोट मिले जबकि यहां से समाजवादी पार्टी को 3126 वोट मिले। सिमरिया अनूप में भाजपा 392 जबकि सपा 55 वोट में सिमट गई।

पिपरिया अगरू गांव में भाजपा 734 जबकि सपा को सिर्फ 70 वोट मिले। बिलगवां के दोनों बूथों पर साइकिल पंचर हुई।  931 वोट भाजपा को मिला। यहां सपा को सिर्फ 128 वोट मिले। अलीगंज देशनगर के दो बूथों पर भाजपा ने 1417 जबकि सपा को सिर्फ 248 वोट ही मिले। सुंदरपुर के बूथ नंबर दो पर भाजपा 39 वोट में सिमटी जबकि सपा ने 646 वोट हासिल किया। नौगवां पकड़िया के तीन बूथों पर भाजपा 1577 जबकि सपा 471 वोट में सिमटी।

नौगवां पकड़िया के छह अन्य बूथों पर भाजपा को 890 और सपा को 2192 वोट मिले। रूपपुर कृपा के दोनों बूथों पर साइकिल पंचर हुई। जबकि कमल खिलता चला गया।  भाजपा को यहां 1380 जबकि सपा को 341 वोट ही मिल सके। बरहा के पांच बूथों पर कमल खिला। भाजपा को 2690 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ 533 वोट ले सकी। राजीव कॉलोनी के भी दोनों बूथ सपा ने बुरी तरह हारे। चिड़ैयादाह के चासर बूथों पर भाजपा को 943 जबकि सपा को 1726 वोट मिला।                                        

आर्य कन्या इंटर कॉलेज के बूथों पर भाजपा 181, सपा को 1990 वोट 
रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में बने चार बूथों पर भाजपा को 1405 और सपा को 628 वोट ही मिल पाए। एसएन इंटर कॉलेज के चार बूथों पर भाजपा 201 वोट पा सकी जबकि सपा ने यहां 1724 वोट हासिल किया। शफाखाना के दो बूथों पर भाजपा 84 , सपा 882 वोट ले गई। नई तहसील के पांच बथों पर भाजपा 1151 और सपा 1919 वोट हासिल कर आगे रही।

शेर मोहम्मद के छह बूथों पर भाजपा को 1025 जबकि सपा 2855 वोट पाने में कामयाब रही। देवहा चौकी परिसर के चार बूथों पर भाजपा ने 1009 वोट हासिल किए। मगर यहां से सपा ने 1467 वोट पाया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज के चार बूथों पर भाजपा ने 181 जबकि सपा को 1990 वोट पाया। पुरानी तहसील के चारों बूथों पर कमल खिला। यहां भाजपा को 1731 और सपा को 208 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। दरअसल, ये इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है।  

उपाधि महाविद्यालय के चार बूथों पर 1454 वोट भाजपा जबकि सपा को 789 वोट ही मिल पाए। कंपोजिट विद्यालय चौकी मंशा सिंह के पांच बूथों पर भाजपा को 1195 जबकि सपा को 732 वोट मिले। आईटीआई के पांच बूथों पर 1781 वोट भाजपा जबकि सपा को 1142 वोट मिला। ड्रमंड कॉलेज के सात बूथों पर भाजपा 3538 वोट पा गई जबकि यहां सपा 602 मत ही हासिल कर सकी। जीजीआईसी के पांच बूथों पर 2426 भाजपा जबकि सपा को 393 वोट ही मिला।

नेहरू इंटर कॉलेज गुलड़िया भिंडारा के चार बूथों पर भाजपा को 1045 , सपा को 1275 वोट मिला।  इसी तरह से बिलई पसियापुर के तीन बूथों पर भाजपा 178 वोट मिले जबकि सपा ने 1806 वोट हासिल किए।  इस तरह से सदर विधानसभा में कई बूथों पर कहीं कमल मुरझाया तो कहीं साइकिल पंचर होती रही।

तीन बूथों पर नहीं खुला खाता, 78 में दहाई के आंकड़े से दूर रहे फूलबाबू
बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू इस चुनाव में अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।  तीन बूथ ऐसे भी रहें, जहां उन्हें एक भी वोट नहीं मिला। गोविंद इंटर कॉलेज भदसरा, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज कक्ष संख्या दो  और कंपोजिट विद्यालय शेर मोहम्मद कक्ष संख्या चार के बूथ पर उनका खाता ही नहीं खुला। तीनों जगह वोट शून्य रहा। 78 बूथों पर वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। बसपा के फूल बाबू को सदर विधानसभा में सर्वाधिक 302 वोट राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया कक्ष संख्या एक में बनाए गए बूथ पर मिले।

सदर विधानसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशियों को मिले वोट
जितिन प्रसाद : (भाजपा):  120263
भगवत सरन गंगवार (सपा गठबंधन): 101969
अनीस अहमद खां (बसपा) : 10584
राजीव कुमार सक्सेना (भारतीय कृषक दल): 743
संजय कुमार भारती (राष्ट्रीय समाज दल ): 274
आदर्श पांडेय (निर्दलीय): 261
आशीष कुमार (निर्दलीय): 356
प्रमोद भाई पटेल उर्फ पीके (निर्दलीय) : 251
मोहम्मद शाहिद हुसैन (निर्दलीय ): 298
सुशील कुमार शुक्ला (निर्दलीय ): 410
नोटा: 1135

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मानसून से पहले कैसे पूरा होगा नालों का निर्माण, पुराने के भी बदतर हालात..फिर जलभराव होगा या मिलेगी राहत!

संबंधित समाचार