भारत मंडपम में ''आहार 2026'' का आयोजन: अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में सजेंगे यूपी के खाद्य पदार्थ, स्टॉलों पर लगेंगे लखनऊ के ऑर्गेनिक फ़ूड
लखनऊ, अमृत विचार : 10 मार्च से 14 मार्च तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित ''आहार 2026'' उत्तर प्रदेश के कृषि निर्यात को प्रोत्साहन एवं अंतराष्ट्रीय बाजार देगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) व निर्यातकों द्वारा जिलों के प्रमुख उत्पाद एवं जीआई टैग आधारित खाद्य पदार्थ कई देशों के सामने प्रदर्शित कर ऑर्डर लिए जाएंगे।
स्टॉलों पर लखनऊ के ऑर्गेनिक पदार्थ, कालानमक, चावल, सोना मोती आटा, बंसी आटा, कोल्ड प्रेस्ड सरसों का तेल, मोरिंगा पाउडर, हल्दी पाउडर प्रदर्शित करके जीआई से पहचान, खासियत और फायदे आदि बताएंगे। इसी तरह उन्नाव के निर्जलित फल, यानी सूखे फल, सब्जी, फूल, मसाला, मशरूम व जड़ी-बूटी, आगरा का प्राकृतिक शहद, अलीगढ़ से आलू का फ्लेवर पाउडर, प्रतापगढ़ का आवला, मुरब्बा और आंवला कैंडी प्रदर्शित की जाएगी।
मेरठ की गुड़, गुड़ पाउडर, चावल, सरसों का तेल तो बुलंदशहर से बेबी गाजर, बेबी कट गाजर, जमी कटी हुई गाजर, सेम की फली, कटे आलू, हरी मटर, मीठा मक्का, फूलगोभी की तरह दिखने वाली रंग-बिरंगी ब्रोकली भी स्टॉलों पर सजेगी। इसी तरह नोएडा से ताजा उत्पाद, छोटी मक्का, मिर्च, लौकी, भिंडी, मिक्स सब्जियां व आम, पपीता के डाइस आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। खाद्य पदार्थों की मार्केटिंग (विपणन) से क्रेता-विक्रेता का सीधे आपस में संपर्क बनेगा।
कृषि विदेश व्यापार निदेशालय को आठ स्टॉल आवंटित
प्रदर्शनी के लिए कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय को ट्रेड-एक्सपो द्वारा पवेलियन में आठ स्टॉल आवंटित किए गए हैं। जहां, खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजन से कृषि निर्यात क्षमता बढ़ाने को प्रोत्साहन मिलेगा। सोमवार देर शाम तक लखनऊ से गए अफसरों ने टीम के साथ तैयारी पूर्ण की।
ये भी पढ़ें :
बंद रहेगा रामलला का दर्शन-पूजन:राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र की स्थापना, सजने लगी अयोध्या
