रौजा-ए-नजफ से निकलेगा हजरत अली के ताबूत का जुलूस, 21वीं रमजान को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ, अमृत विचार: चंद्रदर्शन के अनुसार 21वीं रमजान बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन रौजा-ए-नजफ रुस्तमनगर सआदतगंज में सुबह 4 बजे मजलिस पढ़ी जाएगी। इसके बाद हजरतअली के ताबूत का जुलूस निकलेगा। जो रुस्तमनगर से नजफ रोड, छोटे साहब आलम रोड, मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, बिल्लौचपुरा तिराहा, हरी बिल्डिंग (तंबाकू वाली गली), बाजारखाला थाने के सामने होकर टुड़ियागंज, हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराह होते हुए तालकटोरा स्थित कर्बला पर समाप्त होगी। इस दौरान लोगों की सहूलियत के लिए यातायात व्यवस्था में सुबह 3 बजे से बदलाव किया गया है। यह जानकारी डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने सोमवार देर शाम दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थित में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
कहां रहेगी रोक, कहां से जा सकेंगे
- रौजा-ए-काजमैन (टापे वाली गली) तिराहे से नजफ इमामबाडा, कल्लू होटल तिराहा, मंसूर नगर तिराहा की तरफ से गिरधारी सिंह इण्टर कालेज होते हुये टूड़ियागंज की ओर की रोक रहेगी, ये वाहन सआदतगंज थाना तिराहा से चौपटिया होकर जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहे से टुड़ियागंज तिराहा, बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर रोक रहेगी,ये वाहन नक्खास तिराहे से बांये रकाबगंज पुल या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर जा सकेंगे।
- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की ओर रोक रहेगी, ये वाहन मेडिकल कालेज चौराहा या नाका चौराहा होकर जा सकेंगे।
- टुड़ियागंज तिराहे से गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मसूर नगर, कल्लू होटल तिराहा या बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर रोक रहेगी,ये वाहन नक्खास तिराहे से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू क्रांसिग) या रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से टुडियागंज तिराहा, नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर रोक रहेगी, ये वाहन ऐशबाग होकर जा सकेंगे।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर रोक रहेगी, ये वाहन टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।
- मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी, ये वाहन मीना ब्रेकरी, ई-ब्लाक राजाजी पुरम होकर जा सकेंगे।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या विक्रम कार्टन मिल तिराहे की ओर रोक रहेगी,ये वाहन भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- भूसा मंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी, ये वाहन मवैया या ऐशबाग रोड होकर जा सकेंगे।
- विक्रम काटन मिल तिराहे से एवररेडी या कर्बला ताल कटोरा की ओर रोक रहेगी, ये वाहन लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, सूर्य नगर राजाजीपुरम होकर जा सकेंगे।
- ई-ब्लाक राजाजीपुरम् तिराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर रोक रहेगी, ये वाहन आलमनगर रोड या सूर्यनगर, लगडा फाटक ओवरब्रिज होते हुए को जा सकेंगे।
- आलमबाग की ओर से लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल तिराहे से विक्रम कार्टन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर रोक रहेगी,ये वाहन सूर्यनगर, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज से एवरेडी तिराहा की तरफ रोक रहेगी,ये वाहन आलमबाग, नाका होकर जा सकेंगे।
